फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: दिवाली पर आतिशबाजी से झुलसे युवक ने तोड़ा दम, पीजीआई में दाखिल था 28 वर्षीय बिजेंद्र सिंह

Sat, 25 Nov 2023 03:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

झज्जर जिले के गांव धनिया का रहने वाला था। अनार बम की चपेट में आकर 60 प्रतिशत तक झुलस गया था। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर आतिशबाजी करते समय झुलसे युवक ने दम तोड़ दिया है। 28 वर्षीय बिजेंद्र झज्जर जिले के गांव धनिया का रहने वाला है। उसे परिजनों ने रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया था। मृतक के भाई श्रीभगवान जाखड़ ने बताया कि दिवाली से एक दिन पहले उसका भाई घर के बाहर अनार बम छुड़ा था। साथ ही कई अनार बम जेब में डाले हुए थे।

विज्ञापन


अनार बम छुड़ाते समय उसके कपड़ों में आग लग गई। इससे अंदर जेब वाले अनार बम ने भी आग पकड़ ली। इससे वह 60 प्रतिशत झुलस गया। तत्काल परिजनों ने उसे पीजीआई में दाखिल कराया। दो दिन उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। अब उसने दम तोड़ दिया है। मृतक के परिजनों ने आम लोगों से आग्रह किया है कि आतिशबाजी से दूर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें