फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक ने जीता ऑफिसर्स क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच

विज्ञापन
ऑफिसर्स क्रिकेट प्रतियोगिता के खिलाड़ी।
विज्ञापन
ऑफिसर्स क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच रोहतक ने जीता है। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में हुए मैच में रोहतक ने सोनीपत को चार विकेट से हराया। मंडलायुक्त पंकज यादव को मैन ऑफ मैच का खिताब दिया गया। एडीसी महेंद्र पाल बेस्ट बॉलर, सोनीपत के एडीजे संजीव आर्य को बेस्ट फील्डर और सोनीपत के ही डीएसपी विपिन कादियान को बेस्ट बैट्समैन चुना गया।
विज्ञापन

रोहतक की टीम ने टॉस जीत कर फील्डिंग का फैसला किया। सोनीपत ने 9 विकेट खोकर 144 रन बनाए। रोहतक ने आसानी से सिर्फ छह विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मंडलायुक्त पंकज यादव ने नाबाद 26 रन बनाए। जिला परिषद के सीईओ महेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में रोहतक मंडल में पड़ने वाले जिलों के बीच मैच होंगे। इनमें आईएएस, आईपीएस, एचसीएस व प्रथम श्रेणी के अधिकारी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि पांच जिलों (रोहतक, सोनीपत, झज्जर, दादरी और भिवानी) को चार-चार लीग मैच खेलने होंगे और टॉप-4 टीमों के बीच सेमीफाइनल होंगे। पहला सेमीफाइनल लीग में पहले और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों और दूसरा सेमीफाइनल दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें