फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्टेट रोप स्किपिंग स्पर्धा में रोहतक की टीम चैंपियन

Sun, 31 Aug 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
गांव सिंहपुरा में स्थित सैनिक हाई स्कूल में आयोजित हरियाणा राज्य रोप स्किपिंग चैंपियनशिप के विज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। स्टेट रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में रोहतक चैंपियन रहा। झज्जर द्वितीय व पानीपत तृतीय स्थान पर रहा। यह प्रतियोगिता सैनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंहपुरा में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 16 जिलों के 534 लड़के व लड़कियों ने भाग लिया।
प्रिंसिपल रेखा दलाल व काला गांधरा ने बच्चों को सम्मानित किया। महासचिव अधिवक्ता सुनील कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता एमेच्योर रोप स्किपिंग संघ हरियाणा के बैनर तले खेली गई।
विज्ञापन

यह रहे परिणाम : अंडर-11 स्पीड होप इवेंट लड़कों के वर्ग में रोहतक का चिराग प्रथम, अनमोल द्वितीय व कैथल का शौर्य तृतीय रहा। अंडर-11 स्पीड होप लड़कियों के वर्ग में रोहतक की काव्य प्रथम, परी द्वितीय, हिसार की स्नेहा तृतीय रही। स्पीड स्प्रिंट इवेंट में लड़कियों में रोहतक का अंकित प्रथम, चुनमुन द्वितीय व अपेक्षा तृतीय स्थान पर रहीं।
लड़कों के वर्ग में रोहतक का वंश प्रथम, झज्जर का राघव द्वितीय, रोहतक का भव्य तृतीय स्थान पर रहा। अंडर 14 लड़कियों के वर्ग में नव्या रोहतक प्रथम, मन्नू रोहतक द्वितीय व सिया झज्जर तृतीय स्थान पर रही। अंडर-14 स्पीड एंड्योरेंस में नव्या रोहतक प्रथम, मीनू रोहतक द्वितीय व तमन्ना सोनीपत तृतीय रही।
विज्ञापन

अंडर-17 लड़कों के वर्ग में स्पीड स्प्रिंट श्रेष्ठ रोहतक प्रथम, कुणाल रोहतक द्वितीय व वंश रोहतक तृतीय रहे। लड़कियों के वर्ग में युक्त रोहतक प्रथम, हिमांशी सिरसा द्वितीय व खुशबू अंबाला तृतीय रही। अंडर -17 स्पीड स्प्रिंट शौर्य रोहतक प्रथम, करण हिसार द्वितीय, मानिक पानीपत तृतीय रहा। टीम इवेंट सिंगल रॉप स्पीड एंड डबल अंडर रिले बॉयज में रोहतक टीम प्रथम रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें