फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खेल को जीवन का अहम हिस्सा बनाने का आह्वान

विज्ञापन
एमडीयू के खेल परिसर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में दौड़ लगाते ​खिलाड़ी। स्रोत - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल परिसर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते हुए फिट इंडिया की शपथ ली।
डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई देते हुए स्वस्थ जीवन के लिए खेल को जीवन का अहम हिस्सा बनाने का आह्वान किया। एक घंटा खेल के मैदान के तहत 60 मिनट की खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल निदेशक डाॅ. शकुंतला बेनीवाल ने राष्ट्रीय खेल दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. भगत सिंह राठी समेत अन्य शिक्षकों ने फिट इंडिया प्रोग्राम बारे में बताया। खेल निदेशक डाॅ. शकुंतला बेनीवाल व पैरा ओलंपिक एथलीट डाॅ. सुनीता मल्हान ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें