फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक सीवर हादसा... पीड़ित परिवार की मदद के लिए सीएम सैनी को लिखेंगे पत्र : हुड्डा

Sat, 17 May 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को माजरा के पूर्व सूबेदार महाबीर और उनके दो बेटों की मौत की खबर सुनकर उनके आवास पर पहुंचे। हुड्डा ने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने रोहतक के उपायुक्त और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात करके घटना की जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि इस मुद्दे को लेकर दोनों विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग करेंगे। उन्होंने पूर्व सूबेदार के बड़े बेटे राजकुमार को ढाढ़स बंधाया। साथ ही, साहस रखते हुए आगे बढ़ने की अपील की। इस मौके पर विधायक भारत भूषण बतरा, पार्षद परीक्षित देशवाल, पूर्व अध्यक्ष चक्रवर्ती शर्मा, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह और राज बहादुर शर्मा समेत कई लोग भी मौजूद थे। ब्यूरो
संगठनों ने भी की आर्थिक मदद की मांग
मजदूर संगठन सीटू के कामरेड सतवीर सिंह, किसान सभा के नेता कामरेड इंद्रजीत सिंह, प्रीत सिंह, जनवादी महिला समिति उपाध्यक्ष जगमति सांगवान, दलित अधिकार मंच के नेता बिजेंद्र बलियाणा और रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के नेता भीम सिंह दलाल आदि ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। साथ ही, आरोप लगाया कि यह घटना प्रशासन की लापरवाही से हुई है। उन्होंने अधिकारियों की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें