फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक की बेटी ने मुंबई में जीता मिस टीन यूनिवर्स 2021 का खिताब

विज्ञापन
डीएसपी पिता गोरखपाल के साथ एंजलीना। अमर उजाला
विज्ञापन
डीएसपी हेडक्वार्टर गोरखपाल राणा की बेटी एंजलीना ने मुंबई में हुई राष्ट्र स्तरीय मिस टीन यूनिवर्स-2021 का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में देश भर से 30 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदेश के छह प्रतिभागियों में से यह बेटी अकेली मुंबई में हुए ग्रांड फिनाले के लिए चुनी गई थी। पिता ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए बेटी की सराहना की। एंजलीना ने बताया कि अगस्त में ही इस खिताब के लिए मुकाबला शुरू हुआ था। इस बारे में ऑनलाइन जानकारी मिली थी। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन किया। यह प्रतियोगिता तीन स्तर पर हुई। मिस व मिसेज यूनिवर्स के अलावा पहली बार मिस टीन के खिताब के लिए भी प्रतिभागी बुलाए गए। ऑनलाइन साक्षात्कार के बाद दस दिन का प्रश्न-उत्तर सेशन चला। इसमें 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें से छह हरियाणा के थे। इस सेशन में 15 प्रतिभागी चुने गए। इन्हें फिर से प्रश्नों की सूची दी गई। इनके जवाब के आधार पर पांच प्रतिभागी ग्रांड फिलाने के लिए चुने गए। उसने बताया कि अभी मेडिकल की पढ़ाई कर रही हूं। मेरा सपना डॉक्टर बनना व सेना में भर्ती होना है। पिता की प्रेरणा से जिस तरह यह खिताब जीता है, उसकी तरह डॉक्टर बनकर सेना में भी जगह बनानी है।
विज्ञापन

एनसीसी कैप्टन रही चुकी है एंजलीना
मिस टीन यूनिवर्स 2021 का खिताब पाने वाले एंजलीना एक नहीं अनेक प्रतिभाओं की धनी है। इस खिताब के अलावा भी इनके नाम कई उपलब्धियां है। एनसीसी कैप्टन रही एंजलीना तैराकी, ताइक्वांडो, स्केटिंग में राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी है। इन खेलों में राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली यह खिलाड़ी अच्छी नृत्यांगना भी है। क्लासिकल डांस में भी इसने गोल्ड मेडल जीता है।
मुझे अपनी बेटियों पर है नाज
डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि बेटी ने ऑनलाइन इस स्पर्धा का पता लगने पर अपना नाम भेजा। इसके बाद एक के बाद एक पड़ाव पार करते हुए ग्रांड फिनाले में जगह बनाई। इस बारे में पता लगा तो छुट्टी लेकर इसके साथ फिनाले के लिए मुंबई गया। यहां एक से बढ़ कर एक प्रतिभागी थे। इनमें से बेटी को मिस टीन यूनिवर्स चुना गया। बड़ी बेटी डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही है। मुझे अपनी दोनों बेटियों पर नाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें