फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: साथिया मुहिम के तहत जानी पूर्व सैनकों और आश्रितों की समस्याएं, निदान के लिए किया काम

Sun, 11 Aug 2024 08:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा

सार

रोहतक में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, पूर्व सैनिकों की विधवाओं और उनके आश्रित के कल्याण की साथिया मुहिम के साथ अहमदनगर से मेजर बलवान सिंह व उनके साथी पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना। 
विज्ञापन
संबोधित करते हुए मेजर बलवान सिंह। - फोटो : प्रेस नोट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में हरियाणा पूर्व सैनिक संघ मुख्यालय भवन में शनिवार को सेना की आर्मड कोर के रिकॉर्ड ऑफिसर मेजर बलवान सिंह अपने साथी  1 जेसीओ व 4 एनसीओज के साथ पहुंचे। उन्होंने पूर्व सैनिकों, वीर नारियां पूर्व सैनिकों की विधवाओं और उनके आश्रितों की पेंशन संबंधी और अन्य समस्याओं के निदान के लिए काम किया।

विज्ञापन


हरियाणा पूर्व सैनिक संघ के प्रधान कर्नल आरएस मलिक और उन की टीम ने इनका अभिनंदन किया। अपनी पेंशन और और कागजात में धर्मपत्नी और बच्चों के नाम या जन्म तिथि ठीक करवाने की समस्याओं को लेकर सैकड़ों पूर्व सैनिक, पूर्व सैनिकों की  विधवाएं और उनके आश्रित दूर दूर से हरियाणा पूर्व सैनिक संघ भवन पहुंचे थे।
विज्ञापन


यहां पहुंचे सभी पूर्व सैनिकों उनके आश्रित को संबोधित करते  हुए रिकार्ड ऑफिसर मेजर बलवान सिंह ने बताया कि सेना को कवचित कोर के डीजी, लै. जनरल विवेक कश्यप अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल के निर्देश पर गांव-गांव जाकर पूर्व सैनिकों से मिलकर उन की समस्याओं के निदान के लिए यह साथिया कार्यक्रम शुरू किया गया है।

इसके लिए ओआईसी रिकॉर्डस मेजर जनरल विक्रम वर्मा विशिष्ट सेवा मेडल और  रिकॉर्डर अधिकारी सुरेंदर कुमार तथा मेजर बलवान सिंह के मार्गदर्शन में इस मुहिम को शुरू किया गया है, ताकि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को यह न लगे कि सेना से रिटायर होने के बाद उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। मेजर बलवान सिंह ने बताया कि वे इस योजना के तहत जाखोद, अलवर, हिसार, अमृतसर , तरनतारन, सिकंदराबाद अमरावती, सांगली और रोहतक में पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास है कि पूर्व सैनिक किसी भी प्रकार की समस्या से परेशान न हों। सारी समस्याएं वे नोट कर के ले जाएंगे और  उनका समाधान करेंगे। मेजर बलवान सिंह ने बताया कि अभी तक "साथिया" मुहिम के तहत, जो 1 जून 2023 को शुरू की थी 7800 पूर्व सैनिक और उनकी आश्रितों की समस्याओं का निदान कर चुके हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर हरियाणा पूर्व सैनिक संघ के प्रधान कर्नल आरएस मलिक, भारतीय पूर्व सैनिक संघ के सचिव कर्नल रणबीर सिंह, कैप्टन जगबीर मलिक, सूबेदार मेजर सुखबीर अहलावत, रोहतक जिले के प्रधान शीलक राम लठवाल, नरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, राजेश कुमार, देवेंद्र, सुमित्रा, सुदेश, कमलेश सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक और उनके आश्रित उपस्थिति रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें