फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई ने की खुदकुशी: AGDP के गनर की संदीप ने ही ट्रेस की थी लोकेशन, सुसाइड से पहले जारी वीडियो में किया जिक्र

Wed, 15 Oct 2025 02:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक

सार

एडीजीपी पूरण कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाकर खुदकुशी करने वाले एएसआई संदीप लाठर ने ही एजीडीपी के गनर की लोकेशन ट्रेस की थी। सुसाइड से पहले जारी वीडियो में इसका जिक्र किया है।
विज्ञापन
rohtak asi sandeep kumar - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में एडीजीपी पूरण कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाकर खुदकुशी करने वाले एएसआई संदीप लाठर अच्छे साइबर एक्सपर्ट थे। कुमार के गनर सुशील कुमार की लोकेशन भी उन्होंने ही ट्रेस की थी। यही नहीं, उसकी गिरफ्तारी के वक्त भी वह मौके पर थे। इसका जिक्र उन्होंने वायरल वीडियो में भी किया है।
विज्ञापन


शराब कारोबारी से ढाई लाख रुपये मंथली मांगे जाने की शिकायत के बाद तत्कालीन एसपी नरेंद्र बिजराणिया ने वीडियो और बातचीत की जांच साइबर टीम को ही सौंपी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में सुशील के रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद छह अक्तूबर को अर्बन एस्टेट थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

अब चुनौती थी कि सुशील कुमार को पकड़ा कैसे जाए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसका जिम्मा साइबर टीम को सौंपा गया। एडीजीपी पूरण कुमार के साथ चंडीगढ़ गए गनर सुशील की लोकेशन संदीप लाठर और उनके साथियों ने ही ट्रेस की।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पुलिस टीम ने पीछा करके सात अक्तूबर को उसे दबोच लिया। खुद संदीप ने मृत्युपूर्व जारी वीडियो में इसका जिक्र किया है। कहा है कि सुशील की गिरफ्तारी के वक्त पुलिस टीम के साथ वह भी था। हालांकि, आगे गनर प्रकरण की जांच से इनका कोई लेना-देना नहीं था।
 

'गिरफ्तारी के वक्त सुशील के साथ कार में धर्मेंद्र भी था'
वीडियो में संदीप कहते हैं कि सुशील ने रास्ते में हुई पूछताछ में कहा था कि किसी और जगह से उगाही रकम कार के डैशबोर्ड में ही छूट गई है। गिरफ्तारी के वक्त सुशील के साथ कार में धर्मेंद्र भी था। यह धर्मेंद्र कौन है, यह स्पष्ट नहीं हो सका।
 

रोहतक और हिसार से पहुंचीं टीमों ने खून के 3 सैंपल लिए
9 एमएम के सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली का खोल बरामद कर लिया गया है। साथ ही रोहतक व हिसार से पहुंची एफएसएल की टीम ने खून के तीन सैंपल लिए। डॉक्टर सरोज दहिया ने गहराई से जांच पड़ताल की। कहा, सैंपल व सुसाइड नोट सील करके जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।

मिनट-दर-मिनट
1:00 बजे- जिलेदार ने गोली चलने की आवाज सुनी।
1:01 बजे- जिलेदार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने खून से सना शव देखा।
1:13 बजे- फोन पर जानकारी मिलने के बाद अजीत घटनास्थल पर पहुंचे।
1:45 बजे-एसपी सुरेंद्र कुमार भौरिया घटनास्थल पर पहुंचे।
2:30 बजे- स्थानीय एफएसएल टीम ने जांच की।
3:00 बजे- हिसार से आई एफएसएल टीम ने जांच शुरू की।
5:00 बजे- ग्रामीणों व पुलिस ने शव को कोठड़े से नीचे उतारा।
5:30 बजे- ग्रामीण शव को गांव लाढ़ौत ले गए।
5:40 बजे- एएसपी प्रतीक अग्रवाल व एसडीएम आशीष कुमार ग्रामीणों को समझाने पहुंचे।
7:00 बजे- परिजनों ने दोषियों की गिरफ्तारी से पहले शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया।
विज्ञापन

आठ दिन के भीतर हुई इन दोनों घटनाओं में काफी समानताएं
  • पुलिस में भ्रष्टाचार : हरियाणा पुलिस भ्रष्टाचार में किस तरह लिप्त है और कैसे कर्मियों का शोषण होता है, उससे समाज को रूबरू करवाया।
  • दोनों प्रतिष्ठित अधिकारी : वाई पूरण कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिल चुका था जबकि एएसआई संदीप लाठर को इसी साल 15 अगस्त पर सीएम ने सम्मानित किया था।
  • आत्महत्या का तरीका : दोनों ने कनपटी पर गोली मारी। गोली सर्विस रिवाॅल्वर से चलाई।
  • सुसाइड नोट : दोनों ने जान देने से पहले सुसाइड नोट छोड़ा। हालांकि रोहतक के एएसआई ने वीडियो भी बनाया।
  • पोस्टमार्टम से इन्कार : वाई पूरण कुमार के शव का आठ दिन से पोस्टमार्टम नहीं हुआ। संदीप लाठर के परिवार ने भी मना कर दिया।
  • परिवार की मांग : वाई पूरण कुमार के परिवार ने डीजीपी व एसपी को गिरफ्तार करने व संदीप के परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
  • रोहतक से जुड़ाव : दोनों पुलिस अधिकारियों का कार्यस्थल रोहतक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें