फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: एनआरआई युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर की आत्महत्या, जींद का रहने वाला था 33 वर्षीय संदीप

Sat, 15 Jun 2024 10:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

युवक छह माह पहले इंग्लैंड से आया था। वह सहमति संबंध में सनसिटी रोहतक में रह रहा था। 33 वर्षीय संदीप जींद का रहने वाला था। एनआरआई युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में सनसिटी में सहमति संबंध में महिला के साथ रह रहे एनआरआई ने रोहतक-पानीपत रेलवे लाइन पर लाढ़ोत रोड के नजदीक मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जींद निवासी 33 वर्षीय संदीप 6 माह पहले इंग्लैंड से भारत आया था। जीआरपी ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई राजेश मुदगिल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दी है। जीआरपी मौके पर पहुंची तो मृतक का सिर फटा हुआ था। नजदीक एक फोन पड़ा था, जिसमें स्क्रीन लॉक लगा था। मृतक की जेब से इंग्लैंड में बना ड्राइविंग लाइसेंस व जींद का वोटर कार्ड मिला। जीआरपी ने ऑनलाइन सरपंच का मोबाइल नंबर निकाला और मृतक के परिजनों को सूचना दी।

देवर ने भाभी से पूछा तो उसने बताया 6 माह चला गया था संदीप
शनिवार को मृतक के परिजन रोहतक पहुंचे। जीआरपी के मुताबिक संदीप के भाई ने बताया कि उनको पता नहीं था कि संदीप भारत आ चुका है। उसने अपनी भाभी (संदीप कर पत्नी) से बात की। उसने बताया कि संदीप 6 माह पहले भारत चला गया था। वह सनसिटी रोहतक में किसी के साथ सहमति संबंध में रह रहा था। तीन दिन पहले संदीप ने अपनी मां से बात की थी, लेकिन यह नहीं बताया था कि वह रोहतक में रह रहा है।
विज्ञापन


मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से खुलेगा मौत का राज
पुलिस का कहना है कि मृतक के मोबाइल पर स्क्रीन लॉक लगा है, जिसे खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि परिजनों ने किसी तरह की शिकायत नहीं दी है। अभी तक यह पता नहीं लग पाय है कि संदीप सनसिटी में किस मकान में और किसके साथ रहता था। 

जींद जिले के रहने वाले 33 वर्षीय संदीप ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या की है, जो इंग्लैंड में रहता था। 6 माह से सनसिटी में किसी के साथ सहमति संबंध में साथ रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। -एएसआई राजेश मुदगिल, जीआरपी रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें