फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्टेंस कोर्सों के साथ अब एमडीयू में मिलेगा ई-कंटेंट का भी ज्ञान

Sun, 26 Jun 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
एडमिशन - फोटो : file photo
विज्ञापन
यदि आप इस सत्र से एमडीयू के डिस्टेंस सेंटर से कोई कोर्स करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। डिस्टेंट सेंटर में तैयारी की जा रही है कि इस सत्र से विद्यार्थियों को उसके चयनित कोर्स के साथ-साथ ई-कंटेंट का ज्ञान भी दिया जाए। यानी कि विद्यार्थी चाहे तो स्किल डेवलपमेंट और अपने अन्य पसंदीदा विषय पर अपना ज्ञान बढ़ा सकेगा।  
विज्ञापन


एमडीयू के डिस्टेंस सेंटर में बीए, बीकॉम, बी.लिब, इफोर्मेशन साइंस, एमए (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, इतिहास), एमकॉम, एमएससी गणित और एम.लिब और इफोर्मेशन साइंस कोर्स संचालित हैं। कई बार सामने आता है कि विद्यार्थियों की रुचिएक से ज्यादा कोर्स में रहती है। ऐसे में इस बार सेंटर पर ई-कंटेंट शुरू करने की तैयारी की जा रही है। उदाहरण के तौर पर यदि विद्यार्थी बीकॉम का कोर्स कर रहा है और इतिहास में भी उसकी रुचि है। इस ई-कंटेंट के तहत विद्यार्थी इतिहास विषय में भी अपनी जानकारी बढ़ा सकेगा। यानी इससे संबंधित सभी किताबें उसे आनलाइन मुहैया करवाई जाएंगी। हालांकि यह केवल जानकारी के लिए होगी। डिग्री उसे बीकॉम की ही मिलेगी। इसके साथ ही स्किल और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट आदि के प्रति भी विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। यूनिवर्सिटी ने ई-कंटेंट शुरू करने के लिए सभी नियम पूरे कर लिए हैं और यूजीसी को इसके लिए प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। इस पर जल्द ही मोहर लग जाएगी।

विद्यार्थी को दिया जाएगा लिंक

यह सुविधा केवल उन विद्यार्थियों को ही मिलेगी, जो डिस्टेंस सेंटर में पंजीकृत हैं। सेंटर की तरफ से विद्यार्थियों को उनकी रुचि के मुताबिक एक लिंक दिया जाएगा। जिससे विद्यार्थी जब चाहे दूसरे विषयों का ज्ञान बढ़ा सकता है।
विज्ञापन


ई-कंटेंट के लिए यूजीसी को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसके शुरू होने के बाद विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा। उन्हें चयनित कोर्स के साथ-साथ दूसरे विषयों में भी ज्ञान बढ़ाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

- प्रो. कुलदीप सिंह छिकारा, डायरेक्टर डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर एमडीयू।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें