फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट संस्था की कमेटी में फेरबदल, ओएसडी को चुनाव प्रक्रिया से हटाया

Sun, 29 May 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : Bureau
विज्ञापन
जाट संस्था की चुनाव प्रक्रिया के लिए बनाई गई कमेटी पर लगातार उठ रहे सवालों के बाद प्रशासक ने समिति में फेरबदल कर दिया है। प्रशासक ने कमेटी में दो नए लोगों को शामिल किया है तो ओएसडी को चुनाव प्रक्रिया से ही हटा दिया है।
विज्ञापन


जाट संस्था की वार्डबंदी का काफी समय से विरोध किया जा रहा है। प्रशासक ने वार्डबंदी की आपत्तियां और अन्य चुनाव प्रक्रिया के संबंध में कमेटी बनाई थी। इसमें एडीसी प्रवीण कुमार, आरटीए सचिव जगदीश शर्मा, प्रधानाचार्य बलजीत हुड्डा शामिल थे। प्रशासक के ओएसडी पर कमेटी के कार्यों में दखल करने के आरोप लग रहे थे, जिस संबंध में कई बार कॉलेजियम सदस्यों ने विरोध-प्रदर्शन किया। लगातार लग रहे आरोपों के बाद प्रशासक ने ओएसडी को कमेटी के कार्यों में हस्तक्षेप करने से बाहर कर दिया है। इसके अलावा विश्वकर्मा संस्था के राजरूप राठी और जाट हाई स्कूल के हेडमास्टर रामभज बजाड़ को कमेटी में शामिल कर दिया गया है। ओएसडी अब चुनाव संबंधी किसी भी कार्य में हस्तक्षेप नहीं कर सकेंगे, उनका कार्य केवल स्कूल-कॉलेजों की देखरेख तक समिति रहेगा।
 
कमेटी पर न पड़े दबाव, इसलिए कार्यालय शिफ्ट

चुनाव प्रक्रिया के लिए बनाई गई कमेटी अभी तक संस्था में बनाए गए कार्यालय में बैठकर कामकाज करती थी, लेकिन इस तरह की शिकायतों के बाद नई कमेटी ने कार्यालय लघु सचिवालय में शिफ्ट कर लिया है। जाट संस्था की चुनाव प्रक्रिया का कामकाज अब लघु सचिवालय में होगा। ऐसा इसलिए किया गया है, जिससे कमेटी पर दबाव न डाला जा सके।
विज्ञापन


आजीवन सदस्यों ने किया नई कमेटी का स्वागत

इसी मामले में जाट शिक्षण संस्थाओं के आजीवन सदस्यों ने दिल्ली रोड स्थित एक निजी होटल में बैठक की। इसमें उन्होंने नई कमेटी का स्वागत किया है। आजीवन सदस्य बलवान नांदल ने बताया कि कमेटी के सदस्य एडीसी प्रवीण कुमार, आरटीए सचिव जगदीश शर्मा, बलजीत हुड्डा, रामभज बजाड़, राजरूप राठी शामिल हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से कराया जाएगा। कमेटी में शामिल किए गए राजरूप राठी ने कुछ समय पहले ही विश्वकर्मा सोसायटी का चुनाव निष्पक्ष संपन्न कराया है। राज सिंह नांदल ने कहा कि ओएसडी ने मनमाने तरीके से कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए वार्डबंदी को गलत तरीके से कराया है। वह प्रशासक के आभारी हैं उन्हें इस प्रक्रिया से दूर कर दिया। इस मौके पर विक्रम बल्हारा, राजेश बल्हारा, राजेश नांदल, सतीश हुड्डा, जयकुंवार सुनारियां, तेजपाल देशवाल, अमित देशवाल, संदीप, नरेश नांदल, ओमप्रकाश और सत्यवान लाठर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें