फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन सरकार ने की रोहतक की अनदेखी : बीबी बतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा की गठबंधन सरकार ने रोहतक की हर मामले में अनदेखी की है। स्वच्छ पेयजल, सीवर, अच्छी सड़कों व अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग तरस रहे हैं। देश में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। हर आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। यह कहना है कांग्रेस विधायक दल के चीफ विहिप एवं विधायक भारत भूषण बतरा का। वे एकता कॉलोनी में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत लोगों से संपर्क कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव भारत की प्रगति के लिए समर्पित रही है। कांग्रेस ने हर मुश्किल समय में भारत को जोड़ने का काम किया है। एब बार फिर भारत मुश्किल दौर से गुजर रहा है। इसीलिए कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के साथ जनता के बीच है। इसी कड़ी में एकता कॉलोनी में अभियान पहुंचा है। यहां लोगों ने इसका जोरदार स्वागत किया।
गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए विधायक ने कहा कि कांग्रेस की चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार ने हरियाणा को विकास के नए आयाम दिए। वर्तमान सरकार प्रदेश को आगे बढ़ाने के बजाय पीछे ले गई। इस मौके पर कदम सिंह अहलावत पार्षद, सुरेंद्र बतरा, बलराज बल्ले, संगीता सहरावत, रवीश ग्रेवाल, कुलदीप केडी, बिल्लू अहलावत, विनोद हुड्डा, विजय ठेकेदार, योगिंद्र बोस, चरणजीत शर्मा, शक्ति अहलावत, बलजीत राणा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें