फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक की अर्चना बनी ‘मिसेज फैशन आईकॉन’, अब मॉडलिंग के ऑफर

Thu, 15 Oct 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
राेहतक के सेक्टर-14 में रहने वाले मेजर रोहित जून की पत्नी अर्चना मलिक जून ने ‘मिसेज फैशन आईकॉन’ का खिताब जीता है। उन्होंने यह खिताब मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड-2015 प्रतियोगिता में जीता। प्रतियोगिता के पहले राउंड पटाया व बैंकाक में हुए, जबकि फाइनल राउंड म्यांमार के रंगून में हुआ। प्रतियोगिता 1 से 10 अक्तूबर तक चली। अर्चना ने बताया कि प्रतियोगिता में दस देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया था। जीत के बाद अब उन्हें मॉडलिंग के ऑफर आने लगे हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-14 के रहने वाले मेजर रोहित जून ने बताया कि मेरी पोस्टिंग पंजाब के पटियाला में थी और उस समय ही चंडीगढ़ में मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड-2015 के लिए ऑडिशन हुआ था। यहां अर्चना ने ऑडिशन दिया था और उनका चयन हो गया। 15 सितंबर 2015 को मेजर रोहित की पोस्टिंग राजस्थान के लालगढ़ में हो गई।

1 अक्तूबर को प्रतियोगिता शुरू हुई। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में ‘मिसेज फैशन आईकॉन’ का खिताब अर्चना ने अपने नाम कर लिया। निर्णायक मंडल में अभिनेत्री एवं पूर्व मिसेज वर्ल्ड अदिति गोवित्रिकर, गायक शबाब साबरी रहे। मेजर रोहित के अनुसार इस प्रतियोगिता के लिए पूरे विश्व में रहने वाली 5 हजार शादीशुदा भारतीय महिलाओं ने आवेदन किया था। 42 को प्रतियोगिता के लिए चुना गया। अर्चना के ससुर जयपाल सिंह जून व सास उर्मिला अपनी बहू की उपलब्धि पर बहुत खुश हैं।
विज्ञापन


 उनका कहना है कि अर्चना अपनी मेहनत से इस मुकाम पर पहुंची है। अर्चना ने खिताब जीतकर यह साबित कर दिया कि शादी के बाद भी महिलाएं शिखर तक पहुंच सकती है। अर्चना ने गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से बीटेक-कंप्यूटर साइंस से किया है। 2010 में उसका चयन थल सेना में ऑफिसर के पद पर हो गया था, लेकिन उसने ज्वाइन नहीं किया। उसके बाद सिबोसिस, पूणे से एमबीए की डिग्री प्राप्त की और मुंबई की एक कंपनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर भी कुछ समय तक काम किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें