संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। लाहली गांव के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में अंडर-16 अंतर जिला टूर्नामेंट के तहत दो मुकाबले हुए। रोहतक ने पंचकूला को आठ विकेट और कुरुक्षेत्र ने फतेहाबाद को छह विकेट से हराया।
ग्राउंड-बी पर हुए मुकाबले में कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद आमने-सामने थे। पहली पारी में फतेहाबाद ने 79 रन बनाए। टीम 27.5 ओवर में ही सिमट गई। वहीं कुरुक्षेत्र ने यह लक्ष्य 22.4 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
ग्राउंड-सी पर रोहतक और पंचकूला के बीच मुकाबला हुआ। पंचकूला ने 43.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 109 रन बनाए। रोहतक ने यह लक्ष्य 18.4 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। रोहतक की ओर से रणविजय ने सर्वाधिक 35 रन बनाए।