फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा पावरलिफ्टर रोहित धनखड़ हत्याकांड : एसपी भिवानी से मिलकर संतुष्ट नहीं परिजन, आज पंचकूला में DGP से मिलेंगे

Tue, 09 Dec 2025 12:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक

सार

रोहित धनखड़ 27 नवंबर को अपने दोस्त जतिन के साथ शादी समारोह में भिवानी जिले के गांव रेवाड़ीखेड़ा गए थे। वहां पर बरातियों से झगड़ा हो गया था। आरोप है कि बरातियों ने रोहित को पीट-पीटकर बेहोश कर दिया। दो दिन बाद उनकी पीजीआई में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
रोहित धनखड़ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैरा पावरलिफ्टर रोहित धनखड़ हत्याकांड को लेकर सोमवार को परिजन व धनखड़ खाप अध्यक्ष रणबीर धनखड़ भिवानी में एसपी सुमित कुमार से मिले। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए और समय मांगा। इससे नाराज परिजन मंगलवार को डीजीपी ओपी सिंह से पंचकूला में मिलने जाएंगे।

विज्ञापन


हुमायूंपुर निवासी रोहित धनखड़ 27 नवंबर को अपने दोस्त चरखी दादरी के बौंद कलां निवासी जतिन के साथ शादी समारोह में भिवानी जिले के गांव रेवाड़ीखेड़ा गए थे। वहां पर बरातियों से झगड़ा हो गया था। आरोप है कि बरातियों ने उस समय रोहित व जतिन पर हमला कर दिया, जब दोनों कार में सवार होकर घर आ रहे थे।

जतिन कार लेकर भागने में कामयाब रहा लेकिन हमलावरों ने रोहित को पीट-पीटकर बेहोश कर दिया। दो दिन बाद उनकी पीजीआई में मौत हो गई थी। मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीण व परिजन असंतुष्ट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें