फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा मस्तनाथ के पास रविवार शाम करीब सात बजे एक तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस चालक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बुजुर्ग नीचे गिर गया, सिर में गहरी चोट आने व अत्याधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी बस चालक मौके पर बस को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने 61 वर्षीय मृतक रणबीर के भतीजे के बयान पर आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पीजीआई के शव गृह में रख दिया गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रमेश कुमार निवासी गढ़ी बोहर ने बताया कि वह और उसका चाचा रणबीर रोज शाम को बाबा मस्तनाथ कॉलेज के मैदान में बनी समाधि पर पूजा पाठ करते आते थे। उसने बताया कि रविवार को भी वह व उसका चाचा अपनी-अपनी साइकिल पर सवार होकर पूजा पाठ के लिए जा रहे थे। जब चाचा मस्तनाथ के सामने पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार जींद डिपो की हरियाणा रोडवेज के बस चालक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रणबीर जमीन पर गिर गया। इससे उनके सिर में गहरी चोट लगी और अत्याधिक खून बह गया। जब तक उसने उन्हें संभाला उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
तीन दिन पहले रोडवेज बस की चपेट में आने से सीएचसी इंस्पेक्टर की हुई थी मौत
वीरवार शाम करीब साढ़े 5 बजे रोडवेज बस ने चिड़ी के सीएचसी के हेल्थ इंस्पेक्टर मेनपाल को कुचल दिया था। जानकारी के अनुसार सिरसा से गुरुग्राम की ओर जा रही गुरुग्राम डिपो की बस एचआर 55 यू 5011 रोहतक बस स्टैंड से होते हुए सुखपुरा चौक की ओर जा रही थी। प्रेम नगर कट के पास बस के साथ चल रहे बाइक सवार को बस ने चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। इसके बाद बस के पिछले पहिये ने बाइक सवार का सिर कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि बाइक चालक ने हेलमेट भी पहना हुआ था, लेकिन बस के टायर सिर से गुजर जाने से हेलमेट भी चकनाचूर हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें