फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एनएच निर्माण से बंद खेतों के रास्ते दोबारा मिलेंगे

Thu, 20 Mar 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग व एक्सप्रेस वे के निर्माण के कारण जिन खेतों के पक्के रास्ते बंद हो गए हैं, उनको दोबारा रास्ता मुहैया करवाने के लिए जमीन का अधिग्रहण करें। जिला में सात एकड़ जमीन अधिग्रहण करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बुधवार को लघु सचिवालय में राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित मुद्दों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर आप जिला के लोगों से टोल राशि वसूल कर रहे हैं तो उन्हें सडक़ों की अच्छी सुविधाएं प्रदान करें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण करते समय सड़क सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। अगर किसी जगह बार-बार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं तो उसके कारणों का पता लगाकर उन्हें ठीक करवाएं, ताकि भविष्य में वहां कोई हादसा न हो।
उपायुक्त के समक्ष मामला आया कि एनएचएआई ने कुछ ग्राम पंचायतों व लोगों की मुआवजा राशि अभी जारी नहीं की है तो उन्होंने मुआवजा राशि को जल्द जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय, प्रवेश कादियान, सुभाष चंद्र, एनएचएआई से परियोजना निदेशक जगभूषण, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें