फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शादी में युवकों ने हवाई फायरिंग की, 5 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू बस स्टैंड कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शादी समारोह की पार्टी में लाइसेंस शस्त्र से हवाई फायरिंग करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

घटना 17 मार्च को एक बैंक्वेट हॉल में हुई। आईएमटी थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और जल्द ही शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
पीड़ित विरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे और भतीजे की शादी हुई थी। दिल्ली बाईपास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी की पार्टी (रिसेप्शन) का आयोजन किया गया था। इसमें उन्होंने भाली गांव के सतीश और बालंद गांव निवासी संजय को भी बुलाया था। पार्टी में आने के कुछ देर बाद सतीश ने अन्य साथियों से पिस्तौल ली और उसे उनके ताऊ के लड़के पर फायरिंग कर दी। उन्होंने काफी समझाया, लेकिन आरोपी मानने को तैयार नहीं हुए। इन लोगों ने कई बार हवाई फायरिंग की। इससे शादी समारोह का माहौल खराब होने लगा।
विज्ञापन

अब पांच लोगों के खिलाफ शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। उधर, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि केस दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियाें ने बताया कि लाइसेंसी शस्त्र की जांच के बाद निलंबन और फिर निरस्तीकरण की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें