फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: संत राजिंदर सिंह मार्ग के नाम से किया सड़क का नामकरण

Fri, 15 Nov 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
-फोटो 65 : सड़क का नामकरण संत राजिन्दर सिंह मार्ग करने के दौरान कृपाल आश्रम के सेवादारों के साथ
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नाहरा-नाहरी रोड फ्लाईओवर के नीचे से गुजरने वाली सड़क का नामकरण संत राजिंदर सिंह मार्ग के नाम से हुआ था। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने शुक्रवार को गुरु नानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव पर इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सरोज राठी का आश्रम के सेवादारों ने फूलों का गुलदस्ता भेंटकर व पटका पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। उन्होंने कहा कि आश्रम की ओर से क्षेत्र में सत्संग के माध्यम से धर्म का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने शुक्रवार को गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर शहर में आयोजित कई धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की। शहर के जटवाड़ा मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला गया। राठी ने जटवाड़ा स्थित अपने निवास स्थान के बाहर पंज प्यारों व नगर कीर्तन का स्वागत किया। इस मौके पर पार्षद सविता सैनी, पार्षद राजेश तंवर, प्रधान राज सिंह कटारिया, उप प्रधान हेमचंद्र, सचिव सुभाष चंद्र, कोषाध्यक्ष धर्मबीर, मेंबर राजेश, मनमोहित गुप्ता, मोक्ष सैनी, टीटू सरदार, गौरव राठी, नरेंद्र लठवाल व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें