फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में सड़क हादसा: हिसार-दिल्ली आउटर बाईपास पर यूपी नंबर कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

Tue, 13 Aug 2024 10:52 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में बाइक सवार बाईपास से गांव की तरफ जा रहे थे तो पुल के ऊपर तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
कार ने बाइक को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में हिसार-दिल्ली आउटर बाईपास पर कारोर गांव के पुल के पास कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर में कारोर निवासी 55 साल के रामदिया व 45 साल के रामनिवास की मौत हो गई। चालक कार छोड़कर फरार हो गया। आईएमटी थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कारोर निवासी रामदिया व रामनिवास मंगलवार सुबह खेत में आए थे। जब वे आउटर बाईपास से गांव की तरफ जा रहे थे तो पुल के ऊपर तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। खरावड़ पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीजीआई के डेड हाउस में पहुंचाया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें