फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में सड़क हादसा: ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुसी, तीन लोग घायल; मौके से आरोपी चालक फरार

Sat, 20 Jul 2024 11:24 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

जवाहर लाल नेहरू नहर पर बोहर गांव की तरफ शनिवार को पटरी पर सोनीपत की ओर से आई एक ऑल्टो कार चालक का संतुलन खराब हो गया। जिसके बाद गाड़ी पलटकर एक झोपड़ी में जा घुसी। जिसमें बुजुर्ग महिला प्रेम, धर्मवीर व अनिल समय तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
ऑल्टो कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक जेएलएन नहर की बाई पटरी पर एक ऑल्टो चालक का संतुलन खराब हो गया और गाड़ी पलटते हुए झोपड़ी में जा घुसी। झोपड़ी में बैठे एक बच्चा और महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू नहर पर बोहर गांव की तरफ शनिवार को पटरी पर सोनीपत की ओर से आई एक ऑल्टो कार चालक का संतुलन खराब हो गया। जिसके बाद गाड़ी पलटकर एक झोपड़ी में जा घुसी। जिसमें बुजुर्ग महिला प्रेम, धर्मवीर व अनिल समय तीन लोग घायल हो गए और उनको पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि घायलों की हालत अभी सामान्य है। उधर, आरोपी चालक मौके पर कर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें