फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 10 दिन बाद भी फाइनेंसर रवि हत्याकांड के आरोपी नहीं हो पाए गिरफ्तार

Sat, 20 Jul 2024 04:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी थानाक्षेत्र के सुनारिया कलां निवासी फाइनेंसर रवि हत्याकांड के आरोपियों को छह टीम 10 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। दोनों आरोपी भाइयों को पकड़ने की जिम्मेदारी अब थाने से सीआईए दो की टीम को दी गई है। सीआईए टीम का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सुनारिया कलां निवासी फाइनेंसर रवि (29) का कृष्ण राठी और उसके भाई प्रह्लाद राठी से पैसे के लेनदेन पर विवाद चल रहा था। 8 जुलाई को दोनों भाइयों ने रवि पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से दोनों फरार चले रहे हैं और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जिला पुलिस की 6 अधिकारियों की टीमों को जिम्मेदारी दी गई थी। मगर पुलिस की छह टीमें आरोपियों को 10 दिन बाद भी गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया ने बताया कि टीमों की दबिश जारी है और जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें