फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में आरएनआर स्कूल प्रथम

Sat, 30 Aug 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आयोजित नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में आरएनआर स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. रामजीवन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों को नशे के खिलाफ जागरूक करती हैं। हमें अपने बच्चों को सही दिशा में ले जाने और उन्हें समाज के लिए एक जिम्मेदार नागरिक बनाने की आवश्यकता है।
प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में 9-12 आयु वर्ग में आरएनआर स्कूल सलीमपुर प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताजपुर द्वितीय स्थान पर रहा। 6-8 आयु वर्ग में आरपीएस सुराणा की टीम प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाछौद की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में 9-12 आयु वर्ग में आरपीएस सुराणा की कनिष्का प्रथम, ताजपुर स्कूल की मेघा द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाछौद की ज्योति प्रभा तृतीय स्थान पर रही।
6-8 आयु वर्ग में आरपीएस स्कूल की नव्या प्रथम, श्रेयषी द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाछौद की चांदनी तृतीय स्थान पर रही। 1-5 आयु वर्ग में आरपीएस की वंशिका अव्वल रही।
विज्ञापन


पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 9-12 आयु वर्ग में आरपीएस का छात्र यश प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोचडिया की रिया द्वितीय और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल सिहमा का संदीप तृतीय स्थान पर रहा। 6-8 आयु वर्ग में आरपीएस का कार्तिक प्रथम, भारती द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाछौद की लिज्जा तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें