महेंद्रगढ़। विधायक ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में गोशालाओं के संचालकों को 87 लाख 86 हजार दो सौ पचास रुपये के चेक वितरित किए।
विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार गो संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में गोशालाओं को वित्तीय अनुदान देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार गोशालाओं के विकास को लेकर गंभीर है और वर्तमान सरकार के कार्यकाल में गोशालाओं के विकास में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र की नौ गोशालाओं बाबा जयराम दास गोशाला खुड़ाना, श्री गोशाल धोलपोश आश्रम मोहल्ला सैनीपुरा, श्री गोशाला महेंद्रगढ़, श्री बांके बिहारी गोशाला जड़वा, आदर्श गोशाला सतनाली, बाबा समताईं नाथ गोशाला नांवां, श्री कृष्ण सुदामा गोशाला भालखी, सेठ चद्रोमल आदर्श गोशाला पथरवा, श्री कृष्ण बाबा गुदडिया गोशाला माधोगढ़ के संचालकों को चेक सौंपे।
इस अवसर पर अधिवक्ता मोती लाल, रणधीर सिंह आदलपुर, दीवान सिंह शेखावत, मुन्ना सिंह शेखावत, कृष्ण ठेकेदार, मेजर मुरारीलाल, जसवंत सिंह, नवीन मित्तल, सोमबीर खातोद, लीलू सिंह खुडाना, बाबूलाल, सुधीर खुडाना मौजूद रहे।