फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन का 20 सितंबर को बदलेगा रूट

विज्ञापन
फोटो : 38भड़ावास फाटक की तरफ से गुजरती ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों के लिए रेलवे ने 20 सितंबर को लेकर जानकारी जारी की है। रेलवे के जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार बीकानेर मंडल के सादुलपुर यार्ड में आरयूबी निर्माण और दूधवाखारा- आसलु स्टेशन के बीच तकनीकी कार्य के कारण रेल मार्ग पर ब्लॉक लगाया गया है।
विज्ञापन

इस स्थिति को देखते हुए 20 सितंबर को रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14824) अपनी सामान्य मार्ग से हटकर लोहारू–सीकर–चूरू मार्ग से चलेगी।
सामान्य दिनों में यह ट्रेन रेवाड़ी से दोपहर 1:10 बजे रवाना होती है और दूसरे दिन रात 2:40 बजे जोधपुर स्टेशन पहुंचती है। 20 सितंबर को लोहारू स्टेशन से यह सीकर ट्रैक पर आएगी। सीकर स्टेशन पर ठहराव के बाद ट्रेन चूरू जाएगी और वहां से आगे जोधपुर के लिए रवाना होगी।
परिवर्तन से ट्रेन के रास्ते में कई अतिरिक्त स्टेशन शामिल होंगे जिनमें चिड़ावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर और फतेहपुर शेखावाटी शामिल हैं।
टिकट धारकों को सलाह दी गई है कि वे ट्रेन के समय और स्टेशनों की जानकारी अपडेट रखें ताकि यात्रा के दौरान किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। रेलवे ने यह भी बताया कि तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन सामान्य मार्ग पर वापस चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बदलाव केवल 20 सितंबर के लिए लागू होगा और इसके अनुसार सभी स्टॉपेज और समय में थोड़े बदलाव होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें