फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आरोपी नवीन के घर से रिवाॅल्वर बरामद, आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेजा

Mon, 12 Feb 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सांपला के हलवाई सीताराम की दुकान पर फायर कर रंगदारी मांगने के आरोपी नवीन उर्फ भांजा से उसके सांपला स्थित मकान से लाइसेंसी रिवाॅल्वर मिल गया है। रविवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सीताराम हलवाई की दुकान के संचालक सुनील कुमार ने बुधवार सुबह पुलिस को सूचना दी कि वह सुबह करीब साढ़े 6 बजे दुकान खोलने पहुंचा, जहां पहले से दो दुधिया खड़े थे। वह शटर ऊपर उठा रहा था, तभी काले रंग की स्कॉर्पियो आकर रुकी और उसमें सवार युवकों ने पहले दो फायर किए। इसके बाद पर्ची फेंककर एक करोड़ की रंगदारी मांगी। पर्ची पर अमन भैंसवाल ग्रुप भाऊ गैंग लिखा था। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि वारदात में स्थानीय लोगों का हाथ है। पुलिस ने शुक्रवार रात को खेड़ी साध निवासी नवीन उर्फ भानजा, झज्जर जिले के गांव छारा निवासी अमित उर्फ मीता व आसंडा निवासी कपिल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें