फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गर्मी बताकर लौटी थीं घर, दो दिन बाद फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 03 Jul 2026 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले के गांव समरगोपालपुर गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे विवाहिता आरती उर्फ जौए (30) का शव घर में फंदे से लटका मिला। पड़ोसी ने बताया कि आरती मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थीं। वह तीन-चार दिन पहले सास-ससुर संग उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के गुजरेला गांव गई थीं लेकिन गर्मी का हवाला देकर दो दिन पहले अकेले रोहतक लौट आई थीं।
युवती की शादी करीब डेढ़ साल पहले यूपी के बदायूं हाल समरगोपालपुर निवासी गुलशन से हुई थी। वह ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पड़ोसी का यह भी कहना है कि वह एक दिन के लिए घर से लापता भी रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार शाम जब पति गुलशन ऑटो रिक्शा चलाकर घर लौटे तो उन्होंने पत्नी का शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। टिटौली चौकी इंचार्ज सुखबीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें