Pinki murder case: हिसार रोड स्थित नट-बोल्ट बनाने की कंपनी में काम करने वाली जींद के जुलाना निवासी 40 वर्षीय पिंकी व पूर्व सैनिक वजीर सिंह के बीच में दो साल से संबंध थे। परिजनों को दोनों के संबंध का पता चलने के बाद पिंकी ने वजीर से बात करना बंद कर दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने पिंकी की गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार को हत्या आरोपी पूर्व सैनिक ने पुलिस पूछताछ में यह बात कबूली है।
पिंकी की पीठ पर मारी थी गोली
आरोपी ने जीआरपी को बताया कि वह बार-बार पिंकी का रास्ता रोककर बात करने का प्रयास करता था। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के पुल पर भी उसने पिंकी से बात करने की कोशिश की। वह बोलने से इनकार करती हुई प्लेटफार्म नंबर दो पर चली गई। आरोपी पूर्व फौजी उसका पीछा करते हुए प्लेटफार्म नंबर-दो पर ही पहुंच गया। यहां दोनों में कहासुनी हो गई। तैश में आकर उसने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से पिंकी की पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी।