रोहतक। खेरड़ी गांव में सद्भावना स्थल पर 8 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने के विरोध में व आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण सोमवार को एसपी गौरव राजपुरोहित से मिलने पहुंचे। रविदास सभा एवं आंबेडकर सभा के प्रदीप कुमार ने बताया कि अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं गई।
मामले की कार्रवाई न होने पर सोमवार को स्थानीय लोगों ने एसपी को शिकायत दी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा। इसके लिए उन्होंने चार टीम गठित की है। इस दौरान पार्षद सोनू पिलाना, डॉ. बलबीर रंगा, मंजीत मोखरा, अमन आलडिया, कुलदीप कटारिया, दिलावर मेहरा व अन्य मौजूद रहे।