फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण आंदोलन : नौ एसएचओ और छह चौकी प्रभारियों की जांची जाएगी भूमिका 

Sun, 22 May 2016 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
जाट हिंसा पर प्रकाश सिंह ने सीएम को रिपोर्ट सौंपते। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही की जांच करने वाली प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिरना जारी है। एक दिन पहले चार डीएसपी को निलंबित करने के बाद अब पुलिस मुख्यालय ने एसपी रोहतक को नौ थाना एसएचओ और छह चौकी प्रभारियों की आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में उनकी भूमिका की जांच कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिये हैं। इस संबंध में लापरवाही बरतने वाले इंस्पेक्टर, एसआई, एएसआई के नामों की सूची एसपी ऑफिस भेज दी गई है। एसपी शशांक आनंद का कहना है कि कुछ पुलिस अधिकारियों पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है। नई सूची के अनुसार सभी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
तीन एसएचओ पहले ही निलंबित, दो चौकी इंचार्ज के तबादले 
जिला पुलिस की ओर से जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के समय लापरवाही बरतने के मामले में तीन एसएचओ और एक चौकी प्रभारी को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। इनमें अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी बालकिशन, सिविल लाइन थाना प्रभारी संदीप और महम थाना प्रभारी रामनिवास शामिल हैं। जबकि तत्कालीन सलारा मोहल्ला चौकी प्रभारी नरेंद्र को भी निलंबित किया जा चुका है। इसके अलावा कलानौर एसएचओ योगविंदर सिंह और गौकर्ण चौकी प्रभारी कप्तान सिंह का तबादला किया जा चुका है। 

थाना प्रभारियों की लापरवाही 

एसआई बालकिशन, अर्बन एस्टेट थाना 
प्रकाश सिंह कमेटी को लापरवाही मिली कि इस थाना क्षेत्र में आने वाले इलाकों को एसआई बालकिशन सुरक्षा देने में नाकाम रहे। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी, स्कूल रोजरी और इंडस स्कूल सहित एग्रो मॉल, स्काई टेक मॉल एवं अन्य भवनों को सुरक्षित रखने में भी विफल रहे। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विजय दहिया, सदर थाना प्रभारी
विजय दहिया फिलहाल सदर थाना प्रभारी हैं। प्रकाश सिंह कमेटी को जांच पड़ताल में सदर थाना क्षेत्र में हिंसा के दौरान शिक्षा भारती स्कूल और अन्य जगहों को सुरक्षा देने मेें इंस्पेक्टर विजय की भूमिका नकारात्मक मिली है। कमेटी ने माना है कि विजय क्षेत्र की सुरक्षा करने में नाकाम रहे हैं। 

इंस्पेक्टर जगबीर सिंह, शहर थाना प्रभारी
जगबीर सिंह फिलहाल शहर थाना प्रभारी हैं। प्रकाश सिंह कमेटी ने अपनी जांच में पाया कि शहर थाना प्रभारी जगबीर सिंह अपने थाना क्षेत्र के पठानिया स्कूल, वीटा मिल्क प्लांट, इंदिरा कालोनी चौकी और गौकर्ण पुलिस चौकी को सुरक्षा देने में नाकाम रहे हैं। समिति ने इसे लापरवाही माना है। 
इंस्पेक्टर राजबीर, सांपला थाना प्रभारी 
राजबीर सिंह अभी सांपला थाना प्रभारी हैं। प्रकाश सिंह कमेटी ने अपनी जांच में पाया है कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के समय सांपला थाना प्रभारी ने एशियन पेंट्स कंपनी, हरिभूमि प्रेस, पुलिस चौकी कंसाला और खरावड़ पुलिस चौकी को सुरक्षा देने में लापरवाही बरती।

इंस्पेक्टर संदीप, सिविल लाइन थाना प्रभारी
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के समय इंस्पेक्टर संदीप सिविल लाइन थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कमेटी के अनुसार वह हिंसा के दौरान आरएन सेंट्रल मॉल, भारत गन हाउस और आर्य नगर पुलिस चौकी को सुरक्षित रखने में नाकाम रहे।  

इंस्पेक्टर योगविंदर सिंह, थाना कलानौर प्रभारी
उपद्रव के समय योगविंदर सिंह कलानौर थाना प्रभारी थे। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने हिंसा के दौरान क्षेत्र की विभिन्न दुकानों और पुलिस चौकी कलानौर को सुरक्षा देने में लापरवाही बरती। 
 
इंस्पेक्टर राम निवास, महम थाना प्रभारी 
उपद्रव के समय राम निवास महम थाना प्रभारी थे। प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार महम थाने को सुरक्षा देने में इंस्पेक्टर की लापरवाही सामने आई है। उपद्रवियों ने महम थाने से हथियार तक लूट ले गए थे और थाने में आग लगा दी थी। 

एसआई कुलदीप, एसएचओ पीजीआई थाना 
एसआई कुलदीप फिलहाल पीजीआई थाना प्रभारी हैं। उपद्रव के समय एसआई कुलदीप लाखनमाजरा थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कमेटी के अनुसार महम थाने को सुरक्षा देने में उनकी लापरवाही सामने आई है।

पीएसआई प्रवीन कुमार
प्रवीन कुमार फिलहाल शिवाजी कालोनी के थाना प्रभारी हैं। उपद्रव के समय वह ओल्ड सब्जी मंडी के थाना प्रभारी थे। कमेटी के अनुसार उन्होंने हिंसा के दौरान सलारा मोहल्ला चौकी को सुरक्षा देने में लापरवाही बरती।

-------------
चौकी प्रभारियों की लापरवाही 

एसआई जयभगवान
उपद्रव के समय जय भगवान इंदिरा कालोनी चौकी प्रभारी थी। कमेटी के अनुसार उन्होंने चौकी को सुरक्षित रखने में लापरवाही बरती है। इंदिरा कालोनी चौकी में उपद्रवियों ने लूटपाट की थी। 

एसआई क प्तान सिंह 
उपद्रव के समय कप्तान सिंह गौकर्ण चौकी के प्रभारी थे। कमेटी के अनुसार उन्होंने चौकी को सुरक्षा देने में लापरवाही बरती। 

एएसआई नरेश कुमार
उपद्रव के समय एएसआई नरेश कुमार आर्यनगर चौकी के प्रभारी थे। कमेटी के अनुसार उन्होंने चौकी को सुरक्षा देने में लापरवाही बरती। फिलहाल वह मधुबन ट्रेनिंग पर गए हैं। 

एएसआई नरेंद्र कुमार-निलंबित 
उपद्रव के समय नरेंद्र कुमार सलारा मोहल्ला चौकी के प्रभारी थे। कमेटी के अनुसार उन्होंने चौकी को सुरक्षा देने में लापरवाही बरती।

एसआई रमेश कुमार- सेवानिवृत्त
उपद्रव के समय एसआई रमेश कुमार कंसाला चौकी के प्रभारी थे। कमेटी के अनुसार उन्होंने चौकी को सुरक्षा देने में लापरवाही बरती। वह हाल ही में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। 

एसआई अजीत सिंह
उपद्रव के समय कप्तान सिंह गौकर्ण चौकी के प्रभारी थे। कमेटी के अनुसार उन्होंने चौकी को सुरक्षा देने में लापरवाही बरती। फिलहाल वह खरावड़ चौकी के प्रभारी हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें