फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिवभक्ति के साथ ड्यूटी का फर्ज भी निभा रहीं रेखा

Sat, 19 Jul 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। श्रावण मास में शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर लाैटने लगे हैं। श्रद्धालुओं की इस भीड़ में एक शिवभक्त ऐसी भी हैं, जिन्होंने शिवभक्ति के साथ फर्ज को भी महत्व दिया है। दिल्ली पुलिस में तैनात चरखी दादरी की सिपाही रेखा 23 जुलाई को शिवरात्रि से पहले 19 जुलाई को ही महेंद्रगढ़ के बाघोत धाम में कांवड़ चढ़ाएंगी। इसकी वजह इसके बाद छुट्टी समाप्त होना है। वह तीसरी बार पति संजय कुमार के साथ कांवड़ ला रही हैं।
विज्ञापन

चरखी दादरी के बहाल रोड निवासी सिपाही रेखा ने बताया कि परिवार की खुशहाली के लिए वह कांवड़ ला रही हैं। इस बार विभाग से मिली छुट्टियां 20 जुलाई तक ही हैं। कांवड़ के नियम न टूटे, इसलिए 19 को ही कांवड़ चढ़ानी है। इसके बाद ड्यूटी संभालनी है।
वर्ष 2022 से दिल्ली पुलिस में सेवाएं दे रहीं रेखा ने बताया कि दो साल से हरिद्वार से कांवड़ ला रही हूं। पति संजय कुमार वर्ष 2000 में पहली बार कांवड़ लाए थे। संजय कुमार कहना है कि पहली बार बहन की संतान प्राप्ति के लिए मन्नत मांगकर कांवड़ लाया था।
विज्ञापन

वर्ष 2001 में संतान प्राप्ति के बाद वर्ष 2002 में भाई के लड़के के लिए मन्नत मांगी थी। अब तक 11वीं बार हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल कावंड़ यात्रा कर चुका हूं। पत्नी रेखा शिवरात्रि के लिए वार्षिक छुट्टियां बचाए रखती हैं। कांवड़ लाने के लिए इनका उपयोग करती हैं। इस बार 11 जुलाई को हरिद्वार से कांवड़ उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें