फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चूहों ने खोदा बिल, नहर टूटने से 200 एकड़ भूमि जलमग्न

Fri, 03 Jul 2026 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोहतक के लाखनमाजरा में ​टूटी भिवानी सब ब्रांच नहर को दुरुस्त करता बुलडोजर। संवाद - फोटो : रोहतक के लाखनमाजरा में ​टूटी भिवानी सब ब्रांच नहर को दुरुस्त करता बुलडोजर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाखनमाजरा। लाखनमाजरा में वीरवार सुबह करीब 8 बजे भिवानी सब ब्रांच नहर टूट गई। इससे लगभग 200 एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई। इससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। सिंचाई विभाग के जेई (कनिष्ठ अभियंता) राम प्रसाद हुड्डा ने कहा कि चूहों के बिल खोदने के कारण नहर टूटने की आशंका है।
किसान प्रवीन व अशोक ने कहा कि नहर टूटने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारी को दी गई। इसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

जेई राम प्रसाद हुड्डा ने कहा कि चूहों व अन्य जीवों के बिल खोदने से नहर टूटी है। पानी के रिसाव में चूहों के खोदे गए बिल बड़े होते चले गए और नहर का बड़ा हिस्सा टूट गया।
विज्ञापन

बुलडोजर से टूटी नहर को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। देर शाम तक नहर के टूटे किनारे पर मिट्टी डालने का काम जारी रहा।

रोहतक के लाखनमाजरा में टूटी भिवानी सब ब्रांच नहर को दुरुस्त करता बुलडोजर। संवाद- फोटो : रोहतक के लाखनमाजरा में टूटी भिवानी सब ब्रांच नहर को दुरुस्त करता बुलडोजर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें