धारूहेड़ा। संतोष कॉलोनी में घर के बाहर बंधी एक भैंस और कटिया चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में विपिन कुमार ने बताया कि 29 जून की रात दोनों पशु घर के बाहर खाली प्लॉट के पास बंधे थे। 30 जून की सुबह करीब 3 बजे जब परिवार जागा तो दोनों पशु गायब मिले। आसपास तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने धारूहेड़ा थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद