फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नाबालिग से दुष्कर्म, गांव के युवक के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 09 Apr 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के एक गांव में नाबालिग के साथ गांव के युवक ने डरा धमका कर दो दिन में दो बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 15 साल वर्षीय लड़की ने बताया कि वह 10वीं की छात्रा है। पांच अप्रैल को सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर वह अपने सहेली को बुलाने उसके घर जा रही थी। रास्ते में सहेली के मकान के पास एक युवक घर के बाहर खड़ा मिला। उसने सहेली के बारे में पूछा तो युवक बोला, हमारे घर के अंदर है। वह विश्वास करके घर के अंदर चली गई। आरोपी ने दरवाजा बंद कर लिया और उसे धमकी देकर दुष्कर्म किया। बोला, अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। इसलिए वह चुप रही। अगले दिन फिर से धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजन पीड़िता को लेकर थाने में पहुंचे, जहां पुलिस ने बयान दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2एन), 376(3), 506, 341 व 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें