क्षेत्र के एक गांव की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ दुराचार करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई।
मेडिकल
जांच में उसके साथ दुराचार की पुष्टि हुई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए
पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, परंतु उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला।
जांच पड़ताल में इस बात का खुलासा हुआ कि युवक और युवती के बीच पहले से ही
जान-पहचान थी और इसी का फायदा उठाकर युवक ने उसके साथ दुराचार किया।
वीडियो
सार्वजनिक करने के नाम पर आरोपी ने युवती से करीब ढाई लाख रुपये भी हड़प
लिए। युवती ने गांव फरमाना खास निवासी मनजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई
थी कि उसने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुराचार किया और उसका अश्लील
वीडियो बनाया।