सिरसा के डेरा प्रमुख राम रहीम को 20 जुलाई को एक माह की पैरोल मिली थी, जिसे काटने के लिए यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम भेजा गया था। जिसके बाद राम रहीम 30 दिन की पैरोल काटकर रविवार को सुनारिया जेल लौटेगा।
सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 30 दिन की पैरोल काटकर रविवार को सुनारिया जेल लौटेगा। जेल प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अपडेट करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
20 जुलाई को गया था यूपी के बरनावा आश्रम
गुरमीत रामरहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। 20 जुलाई को उसे एक माह की पैरोल मिली थी, जिसे काटने के लिए यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम भेजा गया था। इससे पहले रामरहीम कई बार पैरोल, फ्लो या स्वास्थ्य कारणों से जेल से बाहर आ चुका है।
अब तक कब-कब पैरोल, फरलो या स्वास्थ्य जांच की वजह से जेल से बाहर आया रामरहीम
20 अक्तूबर 2020: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली।
12 मई 2021: ब्लड प्रेशर और बेचैनी की शिकायत पर पीजीआई में जांच के लिए लाया गया17 मई 2021: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई। पुलिस सुरक्षा में उसे गुरुग्राम ले जाया गया।
3 जून 2021: पेट में दर्द की शिकायत पर पीजीआई लाया गया।
8 जून 2021: स्वास्थ्य जांच के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।
13 जुलाई 2021: जांच के लिए एम्स ले जाया गया। वापसी में दो महिलाओं से कथित मुलाकात की जांच की जा रही है।