फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी ने रखी आधुनिक भारत की नीवं : दांगी

Thu, 21 Aug 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के नींव रखी। पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत किया और कंप्यूटर युग की शुरुआत की। यह विचार पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी ने कांग्रेस भवन में राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी दलितों और महिलाओं के हितैषी थे। उन्होंने देश में कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत की। वर्तमान का डिजिटल इंडिया उनकी ही संकल्पना का विस्तार है। कार्यक्रम के बाद सभी ने लखीराम आश्रम पहुंच कर बच्चों को फल वितरित किए।
दांगी ने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में सूचना क्रांति और विकास को नई दिशा मिली। कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष कुलदीप केडी और ग्रामीण अध्यक्ष बलवान रंगा ने कहा राजीव गांधी युवाओं को अवसर देने की सोच रखते थे।
विज्ञापन

केडी ने कहा कि उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए पंचायतों को विशेष अधिकार दिए। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की।
इस अवसर पर पार्षद विजय गोयल, पूर्व पार्षद कदम सिंह अहलावत, जगबीर राठी, संजय दलाल, राजबहादुर शर्मा, सूरजमल किलोई, देवेंद्र भारत, ताराचंद बागड़ी, शलभ गुगनानी व बलजीत राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें