फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फैशन शो के साथ राजस्थानी-हरियाणवी नृत्य पेश किया

Fri, 14 Aug 2026 09:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
45-डीएलसीसुपवा में आयोजित सूत्रम फे​स्टिवल में फैशन शो के दौरान रैंप करती छात्राएं। स्रोत : सुप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) में तीन दिवसीय डिजाइन फेस्टिवल सूत्रम का शुक्रवार शाम को समापन हो गया। यह समापन फैशन शो के साथ हुआ। इसमें सुपवा के 47 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने पेशेवर मॉडल की तरह पारंपरिक व आधुनिक भारतीय परिधान पेश किए।
सूत्रम के अंतिम दिन डिजाइन बिल्डिंग स्थित रैंप हॉल में यह फैशन शो आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने जो पोशाक व परिधान पहने, वे सुपवा के छात्रों ने ही तैयार किए थे। उद्योगपति राजेश जैन, सीडीएलयू सिरसा के कुलपति प्रोफेसर विजय कुमार व समाजसेविका सौम्या ग्रोवर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कुलपति अमित आर्य व रजिस्ट्रार गुंजन मलिक मनोचा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग-बिरंगी रोशनी व संगीत की धुनों पर छात्रों ने आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक किया। विभिन्न राउंड के बीच में सुपवा के ही करीब दो घंटे चले इस शो में तीन अलग-अलग दौर हुए। छात्रों की प्रतिभा को बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारित भी किया गया। छात्रों ने राजस्थानी, हरियाणवी व पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें