फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की बारिश : निलाहेड़ी में तीन जगह गिरी बिजली, टैंट हाउस, सौर उपकरण जलकर राख

विज्ञापन
04jjrp11- निलाहेड़ी गांव में बिजली गिरने के कारण जला टैंट का सामान व क्षतिग्रस्त हुए कमरे। स्रो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
झज्जर। जिले में रविवार रात तेज आंधी के साथ बारिश लोगों के लिए आफत साबित हुई। नीलाहेड़ी गांव में तीन जगहों पर बिजली गिरने से टैंट हाउस पूरी तरह से जल गया। इसके अलावा कई घरों में सौर उपकरण सहित इन्वर्टर जल गए। बिजली एक पोल पर गिरी जिससे पोल पर बैठे राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में औसतन 8.45 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश साल्हावास में 13.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा झज्जर में 5.9, बहादुरगढ़ में 6.8, बादली में चार, बेरी में 9 और मातनहेल में 11.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं बेरी के अलग-अलग गांवों में 20 पोल गिर गए हैं। खानपुर कला में एक पोल गिरने की सूचना है।
बारिश के कारण शहर में लगभग आठ घंटे बिजली गुल रही। सोमवार दोपहर तक कई हिस्सों में बिजली सुचारु हुई। बिजली न होने के कारण इन्वर्टर भी जवाब दे गए थे, जिस कारण लोगों को परेशानी हुई। तेज आंधी के कारण जिले में 188 पोल टूटे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा 15 ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। इससे बिजली निगम को 30 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं लगभग 60 से अधिक पेड़ भी टूटे हुए हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

टैंट हाउस में लगी आग, दो कमरे क्षतिग्रस्त
साल्हावास। जिले में रविवार देर रात आई आंधी व तूफान के साथ साथ रुक-रुककर हुई बारिश निलाहेड़ी में आफत बन गई। बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने से रणधीर पुत्र रामसिंह के टैंट हाउस में आग लग गई।
रणधीर ने बताया कि उसके दो कमरे भी क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली व सौर ऊर्जा के उपकरण भी जल गए और टेंट का बिजली का सामान जल गया। दमकल ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। परिजनों के मुताबिक बिजली गिरने से लगभग 10 लाख का नुकसान हो गया है।
बिजली गिरने से पूर्व सरपंच दयानंद का इन्वर्टर बैटरी, श्रीभगवान का इन्वर्टर, शैलेंद्र का इन्वर्टर बैटरी, प्लेट, रामौतार का इन्वर्टर, रामौतार पुत्र बलवीर का इन्वर्टर, करतार का इन्वर्टर जलकर राख हो गया।

गांवों में 20 पोल टूटे, बाधित रही बिजली
बेरी। गांव मदाना, डीघल, बेरी, गोच्छी, दूबलधन में बिजली के लगभग 20 पोल टूटे गए। एकाएक तेज आंधी व आने के कारण बिजली की निगम से सप्लाई को भी बंद कर दिया गया ताकि तेज आंधी तूफान में ज्यादा नुकसान ना हो।
बिजली निगम के एसडीओ सुनील कुमार का कहना है कि आंधी-तूफान बेरी सहित कई गांवों में करीब 20 पोल टूटे हैं। इसमें लगभग एक लाख रुपये का नुकसान भी हुआ हैं।

04jjrp11- निलाहेड़ी गांव में बिजली गिरने के कारण जला टैंट का सामान व क्षतिग्रस्त हुए कमरे। स्रो- फोटो : Samvad

04jjrp11- निलाहेड़ी गांव में बिजली गिरने के कारण जला टैंट का सामान व क्षतिग्रस्त हुए कमरे। स्रो- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें