फोटो-59: बहादुरगढ़ के लाल चौक पर झालमुड़ी बांटकर खुशी मनाते पूर्व विधायक नरेश कौशिक व कार्यकर्ता
- फोटो : Samvad
बहादुरगढ़। असम, बंगाल और पुडुचेरी में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन की खुशी में पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। झज्जर रोड स्थित अपने कार्यालय व शहर के लाल चौक पर उन्होंने लड्डू व झालमुड़ी बांटकर खुशी व्यक्त की।
नरेश कौशिक ने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के विश्वास का परिणाम है।
उन्होंने बताया कि असम चुनाव में प्रवासी प्रभारी के रूप में उन्होंने बिहपुरिया विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाली जहां भाजपा उम्मीदवार भूपेन बोरा ने जीत दर्ज की।