फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत, आज और कल भी बारिश के आसार

विज्ञापन
41-रोहतक में वीरवार रात करीब आठ बजे हुई तेज बारिश में गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जिले में वीरवार को मौसम दिनभर भीषण गर्मी भरा रहने के बाद रात करीब आठ बजे हुई बारिश ने भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई। मौसम करीब शाम छह बजे बदला और बूंदाबांदी हुई। इसके बाद रात करीब आठ बजे जमकर बारिश शुरू हुई जो एक घंटे तक लगातार होती रही। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं। इससे मौसम में ठंडक आ गई।
विज्ञापन

इससे पहले दिनभर तेज गर्मी व लू ने लोगों को जमकर परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बुधवार को अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री रहा था। न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।
जिले में 29 व 30 मई को भी बारिश होने की संभावना है। आने वाले चार दिन में अधिकतम तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके बाद तापमान बढ़ सकता है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 170 रहा। यह मध्यम श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें