एलिवेटेड रेलवे ट्रैक पर चल रहा बिजली की तार लगाने का कार्य। संवाद
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। रेलवे एलिवेटेड ट्रैक पर जल्द ट्रेन दौड़ने की संभावना बढ़ गई है। क्योंकि शनिवार को ट्रैक के चालू होने में आ रही आखिरी बाधा भी दूर हो गई है। बिजली विद्युत प्रसारण निगम ने विशाल नगर में ट्रैक के ऊपर से गुजर रही 132केवी की हाईटेंशन लाइन को 45 मीटर ऊंचा कर दिया है। जबकि पहले इसकी ऊंचाई 22 मीटर थी। अब हाईटेंशन लाइन के नीचे से भी रेलवे ट्रैक के ऊपर विद्युतीकरण का काम पूरा किया जा सकेगा। बिजली प्रसारण विद्युत निगम के एसई राजेश्वर धामी ने डीसी को लिखित में इसकी सूचना दी है।
शहर के बीचोंबीच रोहतक-पानीपत वाया गोहाना रेलवे लाइन पर रेलवे स्टेशन से लेकर राजीव गांधी स्टेडियम के सामने बाईपास तक एलिवेटेड ट्रैक बनाया गया है। इससे शहर की डबल फाटक, बजरंग भवन फाटक, सोनीपत रोड, बस स्टैंड के नजदीक व सेक्टर 6 फाटक खत्म हो जाएंगी। साथ ही शहर के बीचोंबीच एलिवेटेड ट्रैक के नीचे माल रोड भी निकलेगा। इससे शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त होने की संभावना है।
विशाल नगर में एलिवेटेड ट्रैक से बिजली तार ऊंचे करने को लगा हाईटेंशन लाइन का टावर। संवाद- फोटो : RohtakCity