फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार पिता-पुत्र को कार ने मारी टक्कर, बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बलियाना मोड़ के पास बाइक सवार पिता-पुत्र को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार 20 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। वहीं, पिता घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

आईएमटी थाना पुलिस को दी शिकायत में राजेश ने बताया कि वह गांव भालौठ का रहने वाला है। 30 जनवरी को वह अपने बेटे मोहित (20) के साथ बाइक पर सवार होकर गांव भालौठ से रोहतक की ओर जा रहा था। जब वह बलियाना मोड़ के पास बने मंदिर से कुछ आगे पहुंचे तो सामने से एक तेज रफ्तार कार आ रही थी। कार चालक ने बलियाना मोड़ के पास बने मंदिर से थोड़ा आगे अपनी कार को तेज रफ्तार से लापरवाही से चलाते उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह साइड में मिट्टी पर गिर गया व मोहित सड़क पर गिर गया जिससे उसे गंभीर चोट लग गई। मौके पर जुटी भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी कार चालक फरार हो गया। मोहित को इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें