फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई कैंटीन पर छापा, चार नमूने लिए

विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से पीजीआई के कैंटीन में छापा मार कर सैंपल को भरते कर्मचारी। विज्ञप्ति - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को पीजीआई में स्थित एक कैंटीन पर छापे की कार्रवाई की। टीम में शामिल डॉ. जोगिंद्र सिंह व संदीप राठी ने कैंटीन से खाद्य सामग्री के चार नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के कैंटीन में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। कैंटीन क्षेत्र में कई तरह की अनियमितताएं मिली। पनीर व घी को जूठे बर्तनों के बीच रखा हुआ था।
विज्ञापन

डॉ. जोगिंद्र सिंह ने बताया कि पीजीआई के ही एक डॉक्टर ने खाद्य सुरक्षा विभाग को शिकायत दी कि पीजीआई में स्थित एक कैंटीन में उसने खाना खाया था। खाना खाते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर उसको शक हुआ कि कैंटीन में खाना बनाने में प्रयोग होने वाले सामान की गुणवत्ता खराब है। शिकायत के आधार पर शुक्रवार को टीम कैंटीन पर नमूने लेने पहुंची। टीम ने कैंटीन से दही, पनीर, हल्दी व लाल मिर्च पाउडर के नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए लैब में भेज दिया है। अब नमूनों की रिपोर्ट आने पर ही कैंटीन संचालक पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें