फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 46 से 48 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा के राहुल ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आरईसी (रूरल एट्रिफिकेशन कार्पोरेशन) नॉर्दन ओपन टैलेंट हंट एलीट पुरुष एवं महिला वर्ग की राष्ट्रीय बॉक्सिंग स्पर्धा में कांटे के मुकाबले जारी हैं। राजीव गांधी खेल परिसर स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) में सोमवार को बॉक्सरों ने जीत के लिए पसीने के साथ अपना खून बहाने से भी पीछे नहीं हटे।
स्पर्धा में लड़कों के भार वर्ग 46 से 48 किलोग्राम में हरियाणा के राहुल ने हरियाणा के ही सौरव, उत्तर प्रदेश के अंकित पाल ने उत्तर प्रदेश के गुल्फाम, महाराष्ट्र के तन्मय सचिन ने हरियाणा के साहिल, राजस्थान के देवेंद्र सोलंकी ने हरियाणा के मोहित को हराया। भार वर्ग 48 से 51 किलो में हरियाणा के सचिन मलिक ने हरियाणा के ही सचिन, दिल्ली के प्रिंस कुमार ने हरियाणा के आलोक मोर, हरियाणा के रंजन ने दिल्ली के सागर, चंडीगढ़ के कृष्णपाल ने हरियाणा के मोहित को हराया।
विज्ञापन

भार वर्ग 51 से 54 किलो में उत्तराखंड के विश्वास मेहरा ने महाराष्ट्र के यश रवि, झारखंड के रोनित ने उत्तर प्रदेश के संजीव, हरियाणा के कुनाल ने उत्तराखंड के क्षितिज, हरियाणा के जितेश ने चंडीगढ़ के कर्मजोत भट्टी, भार वर्ग 54 से 57 किलो में महाराष्ट्र के रेहान ने चंडीगढ़ के सुरजीत सिंह, हरियाणा के अक्षित ने हरियाणा के अभिनव, हरियाणा के सागर ने हरियाणा के निखिल को हराया। भार वर्ग 57 से 60 किलो में उत्तर प्रदेश के अभिनव ने हरियाणा के विवेक सांगवान, हरियाणा के निखिल ने हरियाणा के आशीष ढांडा, हरियाणा के निलिख ने चंडीगढ़ के सन्नी, हरियाणा के प्रशान कुमार ने उत्तराखंड के कर्ण कुमार को मात दी।
विज्ञापन

हरियाणा के अंशुल ने उत्तर प्रदेश के सुमित को हराया :
भार वर्ग 60 से 63 किलो में हरियाणा के अंशुल ने उत्तर प्रदेश के सुमित, महाराष्ट्र के हुजफ ने महाराष्ट्र के पृथ्वीराज, हरियाणा के नीरज कुमार ने हरियाणा के आयुष, हरियाणा के प्रियांशु ने हरियाणा के सागर, भार वर्ग 63.5 से 67 किलो में दिल्ली के कपिलदेव ने हरियाणा के राहुल, उत्तराखंड के दिवाकर ने हरियाणा के विनय, हरियाणा के अनुज ने हरियाणा के साहिल डबास, मणिपुर के एल जैक्सन सिंह ने हिमाचल प्रदेश के रिषभ, भार वर्ग 67 से 71 किलो में हरियाणा के अनेक ने हरियाणा के जतिन, हरियाणा के युवराज ने राजस्थान के दानेश, हरियाणा के कुणाल ने दिल्ली के आर्यन मलिक, हरियाणा के जतिन ने चंडीगढ़ के आदित्य राज को हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें