फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट अजय मलिक से मिले राहुल गांधी, बोले-संसद में उठाएंगे प्रमोशन का मुद्दा

विज्ञापन
43- कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक से उनके निवास नई दिल्ली में मिलने पहुंचे कांग्रेसी - फोटो : credit
विज्ञापन
रोहतक। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को मोखरा गांव के सहायक कमांडेंट अजय मलिक से उनके दिल्ली के आरके पुरम स्थित सरकारी आवास पर मिले। राहुल ने कमांडेंट को भरोसा दिया कि उनकी प्रमोशन के मुद्दे को संसद में उठाएंगे।
विज्ञापन

भाई सचिन ने बताया कि अजय मलिक ने जाट काॅलेज से बीए करने के बाद डीयू से एलएलबी की थी। 2010 में सीआरपीएफ में भर्ती हो गए थे। एक मार्च को झारखंड के सारंडा के मरांग पोंगा जंगल में अजय मलिक की कोबरा 209 बटालियन की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई थी।



मुठभेड़ के दौरान आईईडी विस्फोट में अजय मलिक घायल हो गए थे। उनको दिल्ली के एम्स में दाखिल कराया गया था जहां घुटने से नीचे से पैर काटना पड़ा। अब उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनसे मिलने दिल्ली के आरके पुरम स्थित उनके आवास पर पहुंचे। पहले तो सहायक कैप्टन अजय मलिक से पूरे घटनाक्रम का ब्योरा लिया। बातचीत के दौरान अजय मलिक ने प्रमोशन की बात कांग्रेस नेता के सामने रखी।
अजय के भाई ने बताया कि सीआरपीएफ में बड़े पदों पर आईएएस व आईपीएस को ही जिम्मेदारी दी जा रही है जबकि नीचे से मेहनत करके आगे आने वालों को प्रमोशन नहीं मिल रही। कांग्रेस नेता ने मामले को संसद में प्रमुखता से उठाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें