फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्वयंसेवकों ने जरूरतमंदों को भोजन और कपड़े बांटे

विज्ञापन
29-शहर के जरूरतमंद बच्चों को भोजन और कपड़े वितरित करते वैश्य काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग के स्वयंसेवक - फोटो : credit
विज्ञापन
रोहतक। वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के एनएसएस स्वयंसेवकों ने चौथे दिन सोमवार को कॉलेज से रोड शो निकालकर जरूरतमंद लोगों को भोजन और कपड़े बांटे। रोड शो में स्वयंसेवक हेड गर्ल्स निशा और महक व हेड बॉयज निशांत और परीक्षित की निगरानी में शामिल हुए।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने जरूरतमंद परिवारों को भोजन और कपड़े बांटे जिससे उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दी। इस पहल की योजना और मार्गदर्शन प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. राजबाला ने किया और 19 मार्च को होने वाले कैंप के समापन समारोह की तैयारियों को लेकर भी स्वयंसेवकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्राचार्य डॉ. दीपल गोयल और प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. राजबाला ने विद्यार्थियों को योग करवाते हुए योग को जीवन में अपनाने के लाभ बताए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें