फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर पीडब्लयूडी ने ठीक करवाई सड़क

विज्ञापन
05jjrp17- अमर उजाला में 27 अप्रैल को प्रका​शित समाचार। - फोटो : ​शिक्षामित्रों को बांटे गए चेक एवं मौजूद अति​थि। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर नेहरू कॉलेज से लेकर पुलिस लाइन के बीच टूटी पड़ी सड़क को ठीक करने का काम लोक निर्माण विभाग ने शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

कुछ जगहों से सड़क ठीक कर दी गई है जबकि कुछ पर काम जारी है। गौरतलब है कि अमर उजाला ने 27 अप्रैल के अंक में छह माह बाद ही जर्जर हो गई सड़क शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसमें बताया गया था कि झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग का निर्माण हुए अभी 6 माह का समय हुआ है और उससे पहले ही सड़क जगह-जगह से टूटने लग गई है।
इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास तौर पर ओवरलोड वाहनों की वजह से सड़क टूट रही है। इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद अब लोक निर्माण विभाग ने संबंधित ठेकेदार से सड़क को ठीक कराने का काम शुरू कर दिया है। इससे लोगों को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर लोहचब ने बताया कि सड़क टूटने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी। अमर उजाला ने लोगों की आवाज उठाई जिसके चलते अब ठेकेदार को यह सड़क ठीक करनी पड़ी। इससे लोगों को राहत मिली है।

05jjrp17- अमर उजाला में 27 अप्रैल को प्रकाशित समाचार।- फोटो : शिक्षामित्रों को बांटे गए चेक एवं मौजूद अतिथि। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें