बिजली निगम के अधिकारियों से मिलने जाते व्यापारी। स्रोत : व्यापार मंडल
- फोटो : शिक्षामित्रों को बांटे गए चेक एवं मौजूद अतिथि। संवाद
झज्जर। काफी समय से व्यापारियों को हो रही बिजली कट से परेशानी को लेकर मंगलवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारी सुपरिटेंडेंट ऑफ इंजीनियर बिजली विभाग से मिलने पहुंचे।उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान से सुना और तुरंत अधिकारियों कों मैन बाजार का फीडर अलग से करने के आदेश दिए। कर्मचारियों ने एक-दो दिन का समय मांगा तो सुपरिंटेंडेंट ऑफ इंजीनियर ने व्यापारियों की सुविधा के लिए आज से ही काम करने के तुरंत आदेश दिए। सुपरिटेंडेंट ऑफ इंजीनियर ने फीडर नंबर 5 से एबीसी वायर डिवाइड करने के तुरंत करने के आदेश दिए। इस अवसर पर प्रधान राकेश अरोड़ा डॉक्टर गौतम आर्य, मनोज गर्ग, सतीश ढींगरा, डॉक्टर सुभाष वर्मा, ताराचंद भूटानी, बबलू ब्लॉक प्रधान, अजय विज, हैप्पी मेहरा मौजूद रहे। संवाद