फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से गिरकर पंजाब के किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। टीकरी बार्डर से पंजाब लौट रहा किसान रविवार को महम के पास ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे हांसी के सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। महम पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

महम पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब 11 बजे किसानों का जत्था हिसार की तरफ जा रहा था। महम शुगर मिल के नजदीक भैणी महाराजपुर गांव के पास 55 वर्षीय किसान पंजाब के फरीदकोट के गांव मराड़ निवासी जसविंद्र सिंह संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर से गिर गया। साथी किसान उसे हांसी के सरकारी अस्पताल में ले गए, लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका। हांसी के अस्पताल से सूचना पाकर महम थाने से एएसआई राजबीर सिंह पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें